पहाड़ों में बर्फबारी से नीमच में ठंड बढ़ी, अफीम फसल के लिए मौसम फायदेमंद, पढ़े खबर

Desk News
1 Min Read

नीमच : पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और ठंडी हवाओं के कारण नीमच में तापमान में गिरावट आई है। मंगलवार-बुधवार की रात न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया, जबकि अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक-दो दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा, और बारिश के आसार नहीं हैं। कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक, रबी फसलों पर इस ठंड का ज्यादा असर नहीं पड़ेगा क्योंकि अधिकांश फसलें पक चुकी हैं, और खासकर अफीम फसल के लिए यह मौसम फायदेमंद साबित होगा। वहीं, नमी की कमी के कारण फसलों को पानी देने की सलाह दी गई है। मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि 9 मार्च से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो सकता है, जिसका असर प्रदेश में देखने को मिल सकता है।

Share This Article
Leave a comment