रतलाम जिले के 133 नवाचारी आइडिया चयनित, प्रदेश में तीसरा स्थान, पढ़े खबर

Desk News
1 Min Read

रतलाम : इंस्पायर अवॉर्ड मानक सत्र 2024-25 में रतलाम जिले के 133 नवाचारी आइडिया चयनित हुए, जिससे जिले ने प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया। छिंदवाड़ा पहले और सतना दूसरे स्थान पर रहे। रतलाम ने 4519 आइडिया अपलोड कर प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया। डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी द्वारा कक्षा 6 से 10वीं तक के विद्यार्थियों से आइडिया अपलोड करवाए गए, जिनके लिए दस हजार रुपए का अवॉर्ड भी दिया गया। जिले के ब्लॉकवार चयन में रतलाम ब्लॉक ने सबसे ज्यादा आइडिया चयनित किए।

Share This Article
Leave a comment