मेष (Aries)
आज मन प्रसन्न रहेगा। नए कार्य की योजना बना सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा और कार्यक्षेत्र में उन्नति के योग हैं।
वृषभ (Taurus)
सावधानी बरतें, शत्रु नुकसान पहुंचा सकते हैं। बोलचाल में संयम रखें। परिवार संग बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है।
मिथुन (Gemini)
नकारात्मक विचारों से बचें। नए सामान की खरीदारी कर सकते हैं। व्यापार में स्थिति अनुकूल रहेगी, लेकिन अपनों की चिंता बनी रहेगी।
कर्क (Cancer)
आज दिन शुभ रहेगा। नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं। नौकरी में सफलता मिलेगी और व्यावसायिक लाभ होगा।
सिंह (Leo)
लाभ के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में नई उपलब्धियां मिल सकती हैं। परिवार में मतभेद समाप्त होंगे।
कन्या (Virgo)
स्वास्थ्य पर ध्यान दें, योग-व्यायाम करें। आर्थिक समस्या हो सकती है। किसी अपने का विरोध काम बिगाड़ सकता है।
तुला (Libra)
कहीं यात्रा का प्लान बन सकता है। कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव रहेगा। आर्थिक सहयोग की जरूरत पड़ सकती है।
वृश्चिक (Scorpio)
आज का दिन शानदार रहेगा। नए प्लान लागू कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी और परिवार का सहयोग मिलेगा।
धनु (Sagittarius)
ईश्वर की कृपा से लाभ के योग बनेंगे। व्यापार में नया कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार में खुशियां आएंगी।
मकर (Capricorn)
नेगेटिव विचारों से बचें। कार्यक्षेत्र में रुकावट आ सकती है। बिना सोचे-समझे निवेश करने से बचें।
कुंभ (Aquarius)
नए कार्य की शुरुआत में सावधानी बरतें। किसी पर अत्यधिक भरोसा न करें। परिवार में मतभेद हो सकते हैं।
मीन (Pisces)
आज का दिन अच्छा रहेगा। बड़ा निवेश करने का विचार आ सकता है। व्यापार में लाभ होगा, लेकिन स्वास्थ्य का ध्यान रखें।