भोपाल : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रंगपंचमी के अवसर पर मध्यप्रदेश सहित सात राज्यों के सांसदों को नाश्ते पर आमंत्रित किया। इस दौरान उन्होंने मध्यप्रदेश के सांसदों से बातचीत की और सभी का परिचय प्राप्त किया।
फोटो सेशन में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह बगल-बगल बैठे नजर आए, जिसकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
एमपी से नाश्ते में अनिल फिरोजिया, आशीष दुबे, बंटी साहू, भारती पारधी, आलोक शर्मा, सुधीर गुप्ता सहित कई सांसद पहुंचे। केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान पारिवारिक कार्यक्रम के चलते शामिल नहीं हुए।
राज्यसभा सांसदों में अशोक सिंह, विवेक तन्खा, सुमित्रा बाल्मीकि, माया नरोलिया और सुमेर सिंह सोलंकी राष्ट्रपति भवन पहुंचे।
मध्यप्रदेश के अलावा उत्तराखंड, महाराष्ट्र, पंजाब, चंडीगढ़, लद्दाख और गुजरात के लोकसभा और राज्यसभा सांसदों ने भी इस विशेष ब्रेकफास्ट में भाग लिया।