भगवान परशुराम पर टिप्पणी से विवाद, कांग्रेस नेत्री रेखा जैन का पुतला जलाया, पढ़ें खबर

Desk News
1 Min Read

उज्जैन : कांग्रेस महामंत्री रेखा जैन की सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर विवाद बढ़ गया है। भगवान परशुराम पर की गई टिप्पणी से नाराज ब्राह्मण समाज ने उज्जैन के रामघाट पर उनका पुतला जलाया और कांग्रेस से निष्कासन की मांग की।

रेखा जैन ने फेसबुक पोस्ट में परशुराम को “जातिगत घृणा का प्रतीक” बताया था, जिससे विरोध तेज हो गया। कांग्रेस ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया, जिसके बाद उन्होंने माफी मांगते हुए पोस्ट डिलीट कर दी। बावजूद इसके, ब्राह्मण समाज का प्रदर्शन जारी है और कांग्रेस पर कार्रवाई का दबाव बढ़ रहा है।

Share This Article
Leave a comment