Aaj Ka Rashifal :- सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा हिंदू नववर्ष का पहला दिन? पढ़ें राशिफल

Desk News
4 Min Read

मेष (Aries) दैनिक राशिफल

आज आप स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से मुक्त होंगे और आपका मन आध्यात्म की ओर झुका रहेगा। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के योग बन सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। ससुराल पक्ष से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए समय अनुकूल है। परिवार के साथ आज का दिन सुखद रहेगा।

वृषभ (Taurus) दैनिक राशिफल

आज अधिक भागदौड़ और थकान के कारण शारीरिक परेशानी महसूस हो सकती है। किसी खास व्यक्ति का आगमन घर के माहौल को खुशनुमा बनाएगा। व्यापार में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए किसी से सहयोग लेना पड़ सकता है।

मिथुन (Gemini) दैनिक राशिफल

आज आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। विरोधियों के षड्यंत्र से बचें। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों से विवाद संभव है, जिससे मानसिक तनाव बढ़ सकता है। व्यापार में सहयोगियों का समर्थन कमजोर हो सकता है। परिवार में बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है।

कर्क (Cancer) दैनिक राशिफल

आज किसी बड़े काम की योजना बना सकते हैं। व्यापार में बड़ी डील होने की संभावना है, जिसके लिए बैंक या अन्य वित्तीय संस्थानों से सहायता लेनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और विरोधी परास्त होंगे। पारिवारिक विवाद समाप्त होंगे।

सिंह (Leo) दैनिक राशिफल

परिवार के साथ घूमने का कार्यक्रम बना सकते हैं। दिन अच्छा रहेगा, और कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभ के योग हैं। प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए समय अनुकूल है। परिवार का माहौल आपके पक्ष में रहेगा और मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

कन्या (Virgo) दैनिक राशिफल

आज किसी बड़े कार्य की योजना बनाएंगे, जिसमें सहयोगियों का समर्थन मिलेगा। हालांकि, बड़े लेन-देन से बचें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। व्यापार में प्रतिस्पर्धियों से सतर्क रहें। पारिवारिक संपत्ति संबंधी विवाद उत्पन्न हो सकता है।

तुला (Libra) दैनिक राशिफल

आज स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। मौसमी बीमारियों से ग्रसित हो सकते हैं। खानपान का ध्यान रखें और वाद-विवाद से बचें। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। परिवार में किसी मांगलिक कार्य की संभावना है।

वृश्चिक (Scorpio) दैनिक राशिफल

आज सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में सम्मान प्राप्त हो सकता है। स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित हो सकता है, लेकिन कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभ की संभावना है। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बन रहे हैं।

धनु (Sagittarius) दैनिक राशिफल

आज वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं, दुर्घटना की संभावना बन सकती है। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस हो सकती है और मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। व्यापार में उधार देना नुकसानदायक हो सकता है। पारिवारिक झगड़ों से तनाव बढ़ सकता है।

मकर (Capricorn) दैनिक राशिफल

आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है। पारिवारिक समस्याओं के कारण कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। व्यापार में आर्थिक अस्थिरता का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। यात्रा के योग बन सकते हैं।

कुंभ (Aquarius) दैनिक राशिफल

आज आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। कार्यक्षेत्र में कोई योग्य मार्गदर्शक मिल सकता है, जिससे सफलता की राह आसान होगी। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। पारिवारिक विवाद से दूर रहें।

मीन (Pisces) दैनिक राशिफल

आज कार्यक्षेत्र में सहयोगियों के व्यवहार से परेशान हो सकते हैं। षड्यंत्र का शिकार बनने से बचें। आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस होगी और अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं। पारिवारिक तनाव के कारण जीवनसाथी से मतभेद हो सकता है।

Share This Article
Leave a comment