Aaj Ka Rashifal :- ये राशियां करेंगी नए काम की शुरुआत, फिर से दौड़ेगा बिजनेस

Desk News
3 Min Read

मेष (Aries)
स्वास्थ्य में आज राहत मिल सकती है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा और व्यापार में लाभ के योग हैं। नए साझेदारी के काम की शुरुआत संभव है। घूमने-फिरने का कार्यक्रम भी बन सकता है।

वृषभ (Taurus)
दिन भागदौड़ वाला रहेगा। मन में बेचैनी रहेगी और स्वास्थ्य में गिरावट हो सकती है। व्यापार में कोई बड़ा सौदा हाथ से निकल सकता है, पार्टनर से भी मतभेद संभव हैं।

मिथुन (Gemini)
कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। व्यापार में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धार्मिक यात्रा या पारिवारिक मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कर्क (Cancer)
स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पार्टनर से संबंध सुधरेंगे और व्यापार में लाभ मिलेगा। किसी खास व्यक्ति से लाभकारी कार्य मिल सकता है। परिवार में सम्मान बढ़ेगा।

सिंह (Leo)
विवादों से बचें। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है और लंबी यात्रा संभव है। पैतृक संपत्ति को लेकर मतभेद हो सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

कन्या (Virgo)
मानसिक तनाव रहेगा और करीबी लोगों से वाद-विवाद हो सकता है। आर्थिक स्थिति में गिरावट संभव है। व्यापार में नुकसान के योग हैं। पारिवारिक संबंध बिगड़ सकते हैं।

तुला (Libra)
पुराने मित्र से मुलाकात से मन प्रसन्न रहेगा। कोई रुका काम पूरा होगा। व्यापार में लाभ होगा और नया वाहन खरीद सकते हैं। मान-सम्मान बढ़ेगा।

वृश्चिक (Scorpio)
आज का दिन अच्छा रहेगा। लंबे समय से रुका काम पूरा हो सकता है। व्यापार में लाभ मिलेगा और नई योजना बनेगी। पार्टनर से रिश्ते सुधरेंगे।

धनु (Sagittarius)
नया कार्य शुरू करने के लिए शुभ दिन है। कोई जाना-पहचाना व्यक्ति मिल सकता है। रुका धन मिलेगा। परिवार में सम्मान बढ़ेगा और लाभ के योग बनेंगे।

मकर (Capricorn)
भागदौड़ वाला दिन रहेगा। विरोधियों से सावधान रहें। व्यापार में नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा लोग सहयोगियों से झगड़े से बचें। संपत्ति विवाद हो सकता है।

कुंभ (Aquarius)
स्वास्थ्य चिंता का कारण बन सकता है। व्यापार में नुकसान के योग हैं। किसी परिचित से धोखा मिल सकता है। परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है।

मीन (Pisces)
नया व्यवसाय शुरू करने के लिए शुभ समय है। नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में बदलाव से लाभ मिलेगा। मांगलिक कार्य और नए सदस्य की संभावना है।

Share This Article
Leave a comment