भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी सौगात दी है। वित्त विभाग ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की घोषणा के अनुरूप आदेश जारी कर दिए हैं, जिसके तहत एक मई 2025 से 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता (DA) दिया जाएगा।
इस निर्णय का लाभ 7वें वेतनमान के अंतर्गत आने वाले कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिलेगा। साथ ही 6वें वेतनमान पर कार्यरत कर्मचारियों के लिए भी महंगाई भत्ते में वृद्धि के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
वित्त विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार:
-
फरवरी 2024 से महंगाई भत्ता 50% किया गया था।
-
1 जुलाई 2024 से यह बढ़कर 53% होगा।
-
1 जनवरी 2025 से यह 55% हो जाएगा।
यह निर्णय हाल ही में हुई कैबिनेट बैठक में पारित किया गया था, जिसकी घोषणा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पहले ही कर दी थी। इससे हजारों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को आर्थिक राहत मिलेगी।