नारायणगढ़ में नगर परिषद भवन का लोकार्पण, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने की बड़ी घोषणाएं

Desk News
1 Min Read

मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ विधानसभा के नारायणगढ़ में सोमवार को नगर परिषद भवन का लोकार्पण उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कन्याओं को पुष्पमालाएं पहनाकर स्वागत किया और पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

उपमुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि सिंचाई योजना के तहत जल्द ही गांधी सागर का पानी गाडगिल सागर बांध में छोड़ा जाएगा। इसके माध्यम से मल्हारगढ़ क्षेत्र के 50 से 60 गांवों में पानी की आपूर्ति संभव हो सकेगी।

उन्होंने यह भी कहा कि चंबल नदी से आने वाले जल के कारण अब गाडगिल सागर बांध सालभर लबालब भरा रहेगा, जिससे किसानों और ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी।

कार्यक्रम में सांसद सुधीर गुप्ता, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित, भाजपा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment