उमाहेड़ा गांव में खेत के रास्ते को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, एक पक्ष के लोगों ने लाठी डंडों से किया हमला, एक गंभीर घायल 

ADMIN
2 Min Read

नीमच। सिटी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले उमाहेडा गांव में खेत की रास्ते की बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि इस दौरान लाठी डंडे भी चले हैं एक पक्ष में दूसरे पक्ष पर लाठी डंडों से हमला कर दिया है। जिसमें उमाहेड़ा निवासी एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हुआ हैं। जिसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। घायल पक्ष के सुरेंद्र मेघवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि मदनलाल पिता प्रभुलाल उम्र 50वर्ष खेत पर हरा चारा लेने गए। इस दौरान बगदीराम, भगवान, मनीष ,मनोहर मेघवाल,अन्य 15 से 20 लोगों ने प्लानिंग के साथ मारपीट की है। सुचना मिलते ही 100 डायल मौके पर पहुंची। वहीं मारपीट में मदनलाल गम्भीर रूप से घायल हुआ है। जिसे परिजन नीमच जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे जहां मदनलाल का उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि खेत के रास्ते को लेकर यह विवाद हुआ है। दो चार दिन पहले भी दोनो पक्षों में विवाद हुआ था। इसी मामले में एक बार फिर यह विवाद हुआ जिसमे एक पक्ष ने दुसरे पक्ष पर लाठी डंडों से हमला किया है। फिल्हाल पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Share This Article
Leave a comment