बैतूल में दबंगों की दबंगई का मामला सामने आया है। गंज थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप पर सिगरेट पीने से मना करने पर तीन बदमाशों ने संचालक और भतीजे पर चाकू से हमला कर दिया। घटना कालापाठा के तिवारी पेट्रोल पंप की है। बदमाश बाइक से आए थे और सिगरेट पी रहे थे। संचालक ने रोका तो हमला कर दिया। चाचा-भतीजे घायल हो गए। भतीजे को नागपुर रेफर किया गया है। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।