महा सोमयज्ञ में शामिल हुए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, कहा – यह यज्ञ विश्व शांति और भारत की समृद्धि का प्रतीक है

Desk News
1 Min Read

मंदसौर नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय गुरुवार को मंदसौर के कालाखेत क्षेत्र में आयोजित महा सोमयज्ञ में शामिल हुए। मंत्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आहुति दी और यज्ञशाला की परिक्रमा भी की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विजयवर्गीय ने कहा —
“यह कोई साधारण यज्ञ नहीं है, यह एक ईश्वरीय लीला है, जिसका लाभ मंदसौर की पावन भूमि को प्राप्त हो रहा है। इस यज्ञ की अग्नि और उससे निकलने वाला धुआं जहां-जहां तक पहुंचता है, वहां की प्रकृति में संतुलन और समृद्धि आती है। यह यज्ञ हिंसा की प्रवृत्तियों को रोकने, विश्व शांति और भारत की समृद्धि के लिए किया जा रहा है।”

इस अवसर पर मंत्री के साथ जनपद अध्यक्ष बसंत शर्मा, नगर पालिका उपाध्यक्ष नम्रता चावला, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया, एवं अन्य भाजपा नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

बता दें कि मंदसौर के कालाखेत क्षेत्र में 13 अप्रैल से महा सोमयज्ञ का आयोजन चल रहा है। बीती रात प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी इस यज्ञ में आहुति दी थी। और आज मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी इस आध्यात्मिक अनुष्ठान का हिस्सा बने।

Share This Article
Leave a comment