आज का राशिफल – 24 अप्रैल 2025, जानिए सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल

Desk News
3 Min Read

मेष (Aries)
आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। घर में मांगलिक कार्य के योग बन रहे हैं। कोई पुराना अटका काम पूरा हो सकता है। प्रशासनिक क्षेत्र में पदोन्नति के संकेत हैं। परिवार के साथ लंबी यात्रा संभव है। व्यापार में लाभ और प्रॉपर्टी में निवेश शुभ रहेगा।

वृषभ (Taurus)
सेहत को लेकर सतर्क रहें। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी और कोई विशेष जिम्मेदारी मिल सकती है। आज खुशखबरी मिलने की संभावना है। विवादों से दूर रहें, पार्टनर से मतभेद हो सकते हैं। निवेश लाभदायक रहेगा।

मिथुन (Gemini)
आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। समय और पैसा व्यर्थ के कामों में जा सकता है। गुस्से से बचें और सोच-समझकर फैसले लें। पार्टनरशिप में सावधानी रखें, किसी को उधार देना हानिकारक हो सकता है।

कर्क (Cancer)
आज विवादों से दूर रहें। कार्यक्षेत्र में तनाव संभव है, खासकर अधिकारी वर्ग से। पारिवारिक स्थिति सामान्य रहेगी लेकिन मतभेद भी हो सकते हैं। यात्रा में सावधानी बरतें, पार्टनर की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है।

सिंह (Leo)
घर में खुशियां दस्तक दे सकती हैं, किसी नए मेहमान का आगमन संभव है। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। व्यापार में लाभ मिलेगा, नई पार्टनरशिप फायदेमंद हो सकती है। प्रॉपर्टी निवेश के लिए अच्छा समय है।

कन्या (Virgo)
नए काम की शुरुआत के लिए दिन शुभ है। आय के नए स्रोत बनेंगे। कार्यस्थल पर सहयोगियों का साथ मिलेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

तुला (Libra)
कुछ समस्याएं सामने आ सकती हैं। लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, मौसम का असर दिख सकता है। पार्टनर की सेहत भी गड़बड़ा सकती है। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें।

वृश्चिक (Scorpio)
आज का दिन सामान्य रहेगा। नौकरीपेशा लोग अधिकारियों से अच्छे संबंध बनाए रखें। नए काम की प्लानिंग हो सकती है लेकिन साझा न करें। परिवार में आंतरिक मामलों को आप सुलझा सकते हैं।

धनु (Sagittarius)
नया काम शुरू करने के लिए आज का दिन शुभ है। किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से मुलाकात संभव है। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा, नया वाहन लेने का योग भी बन सकता है।

मकर (Capricorn)
आज का दिन व्यस्तता भरा और थकावट से जुड़ा रहेगा। सेहत को लेकर सावधानी रखें। विरोधियों से सतर्क रहें। व्यापार में नुकसान और पारिवारिक विवाद हो सकते हैं। वाहन चलाते समय सतर्क रहें।

कुंभ (Aquarius)
कानूनी मामलों में उलझ सकते हैं। व्यापार में बड़ा नुकसान हो सकता है। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। बड़ा निवेश आज न करें। परिवार में विवाद संभव है। वाणी में संयम रखें।

मीन (Pisces)
धार्मिक यात्रा के योग हैं। दोस्तों के साथ समय बितेगा। कीमती वस्तुओं का ध्यान रखें। सेहत के लिए खान-पान संतुलित रखें। नए व्यापार की योजना बन सकती है। नौकरी में वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा।

Share This Article
Leave a comment