मेष (Aries)
आज का दिन कुछ उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें, और व्यापार में किसी बड़े फैसले से बचें। फिजूलखर्ची और उधारी से दूर रहें। परिवार के साथ यात्रा का योग बन रहा है, लेकिन छोटी बातों को तूल न दें।
वृषभ (Taurus)
मानसिक तनाव और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां रह सकती हैं। व्यापार में किसी नए काम की शुरुआत टालें। पारिवारिक माहौल में विवाद की स्थिति बन सकती है, संयम बनाए रखें।
मिथुन (Gemini)
दिन सामान्य रहेगा, लेकिन किसी अपने के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। व्यापार में घाटे की संभावना है। पार्टनर से मतभेद हो सकते हैं, इसलिए शांत रहें।
कर्क (Cancer)
आपका दिन शुभ रहेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य को लेकर यात्रा हो सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। व्यापार में आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा।
सिंह (Leo)
परिवार में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है, लेकिन आप सुलझा लेंगे। व्यापार में लाभ के संकेत हैं। कोई नया निवेश सफल हो सकता है। सुखद समाचार की प्राप्ति संभव है।
कन्या (Virgo)
आपका दिन सफलता भरा रहेगा। नौकरी में प्रयास सफल होंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यापार में आर्थिक सहायता मिल सकती है। पारिवारिक विवाद समाप्त होने से शांति बनी रहेगी।
तुला (Libra)
आज मानसिक तनाव रह सकता है। आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। व्यापार में गिरावट का अनुभव होगा। परिवार में अप्रिय घटनाओं से वातावरण अशांत हो सकता है।
वृश्चिक (Scorpio)
अत्यधिक भागदौड़ से थकावट रहेगी। मौसम जनित बीमारी हो सकती है। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से लाभ हो सकता है। निवेश से बचें। पारिवारिक उलझनें परेशान कर सकती हैं।
धनु (Sagittarius)
स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है और षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। व्यापार में हानि की आशंका है। संपत्ति विवाद से तनाव बढ़ सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
मकर (Capricorn)
स्वास्थ्य में सुधार रहेगा, लेकिन व्यापार में घाटा हो सकता है। आज नया वाहन या कार्य शुरू करने से बचें। पारिवारिक मतभेदों से दूरी बनाकर रखें।
कुंभ (Aquarius)
दिन अच्छा रहेगा। आपकी योजनाएं सफल होंगी। व्यापार में लाभ होगा और नए अवसर मिलेंगे। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बन सकता है। वाहन या घर खरीदने का योग बन सकता है।
मीन (Pisces)
कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। नए कार्य में रुकावट आ सकती है। वैवाहिक जीवन में तनाव से बचें और वाणी पर संयम रखें।