7 मई को देश के 244 जिलों में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल, युद्ध जैसी परिस्थिति से निपटने की तैयारी

Desk News
2 Min Read

नई दिल्ली। देशभर के 244 जिलों में कल 7 मई को एक साथ सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। इसके लिए गृह मंत्रालय में आज उच्चस्तरीय बैठक हुई, जिसमें राज्यों के मुख्य सचिवों, सिविल डिफेंस प्रमुखों और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।


ब्लैकआउट और सायरन के जरिए युद्ध जैसी स्थिति का अभ्यास

ड्रिल के दौरान नागरिकों को युद्धकालीन परिस्थितियों से खुद को सुरक्षित रखने की ट्रेनिंग दी जाएगी। इस प्रक्रिया में हवाई हमले की चेतावनी देने वाले सायरन बजाए जाएंगे और ब्लैकआउट जैसी स्थिति बनाई जाएगी, ताकि लोग वास्तविक हमले की स्थिति में भी सतर्क और तैयार रह सकें।


भारत को जल्द मिलेगा रूस से अत्याधुनिक युद्धपोत

भारत को रूस से इसी महीने एक अत्याधुनिक युद्धपोत मिलने जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 28 मई को यह जंगी जहाज भारतीय नौसेना को सौंपा जाएगा। यह पोत ब्रह्मोस मिसाइल से लैस होगा, जो रडार की पकड़ से बाहर रहकर दुश्मन पर सटीक वार कर सकता है।


पाकिस्तान का दावा: भारत कर सकता है सैन्य कार्रवाई

इस बीच पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने दावा किया है कि भारत नियंत्रण रेखा (LoC) पर किसी भी समय सैन्य कार्रवाई कर सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजनीतिक लाभ के लिए क्षेत्र को परमाणु युद्ध के मुहाने पर ला रहे हैं।


22 अप्रैल के पहलगाम हमले के बाद बढ़ा तनाव

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की पृष्ठभूमि 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले से जुड़ी है, जिसमें आतंकी फायरिंग में 26 टूरिस्ट मारे गए थे। इसके बाद से दोनों देशों के बीच बयानबाज़ी और सैन्य गतिविधियों में तेज़ी देखी जा रही है।

Share This Article
Leave a comment