मंदसौर में दुर्गा वाहिनी का शौर्य पथ संचलन, मातृशक्ति ने दिखाया साहस और समर्पण

Desk News
1 Min Read

मंदसौर। विश्व हिंदू परिषद की दुर्गा वाहिनी, मालवा प्रांत के नेतृत्व में गुरुवार शाम एक विशेष पथ संचलन का आयोजन किया गया। यह आयोजन सरस्वती स्कूल से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए आगे बढ़ा।

पथ संचलन के दौरान दुर्गा वाहिनी की युवतियों ने साहस, शौर्य और राष्ट्रनिष्ठा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। मार्ग में शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

पदाधिकारियों ने जानकारी दी कि यह आयोजन भारतीय संस्कृति और मातृशक्ति के प्रति समर्पण का प्रतीक है। दुर्गा वाहिनी की सदस्याओं ने इस पथ संचलन के माध्यम से संघर्ष, सेवा और संस्कार का सशक्त संदेश दिया।

यात्रा के दौरान वातावरण ‘वंदे मातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ जैसे राष्ट्रभक्ति नारों से गुंजायमान हो उठा।

Share This Article
Leave a comment