मल्हारगढ़: चंगेरी गांव में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी

Desk News
1 Min Read

मल्हारगढ़ थाना क्षेत्र के चंगेरी गांव में एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला है। शव मिलने की खबर से गांव में हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक युवक गांव का ही रहने वाला बताया जा रहा है। शव की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह कई दिन पुराना हो सकता है। आसपास के लोगों को बदबू आने पर घटना की जानकारी हुई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल युवक की मौत आत्महत्या है या हत्या — इसका पता नहीं चल पाया है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। गांव में इस घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

Share This Article
Leave a comment