नीमच जिले के जीरन में श्री श्याम मित्र मंडल द्वारा आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा ज्ञान गंगा महोत्सव के तीसरे दिन कथा पंडाल अयोध्या धाम का रूप ले गया। कथा प्रवक्ता पूज्या लक्ष्मी प्रिया जी पांडे (श्रीधाम) ने भगवान श्रीराम के जन्म का भावपूर्ण वर्णन किया। इस पावन प्रसंग पर “जय श्रीराम” के जयकारों से पंडाल गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने ढोलक, थाली और आधुनिक वाद्य यंत्रों पर नृत्य कर उल्लास जताया।
प्रवचन में माता-पिता और गुरु सेवा के महत्व को बताया गया, साथ ही कई पौराणिक प्रसंगों का उल्लेख हुआ। राम जन्मोत्सव के अवसर पर चॉकलेट, खिलौने और प्रसाद वितरित किया गया। कथा प्रतिदिन सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक चल रही है। मंडल ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में जुड़ने की अपील की है।