नीमच में सिख समाज ने गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी पर्व श्रद्धा से मनाया, लगाया लस्सी की छबील

Desk News
1 Min Read

नीमच। सिख समाज विकास समिति द्वारा शुक्रवार को सिखों के पंचम गुरु, श्री गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी पर्व श्रद्धा और सेवा भाव से मनाया गया। इस अवसर पर नगर पालिका के सामने स्थित गुरुद्वारे में सुबह से धार्मिक अनुष्ठान और जनसेवा के कार्यक्रम प्रारंभ हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत गुरुद्वारे में मंगल पाठ और विशेष अरदास के साथ की गई। इसके बाद गुरुद्वारे के बाहर छबील लगाई गई, जिसमें सुबह 10 बजे से दोपहर तक राहगीरों और आमजन को ठंडी कच्ची लस्सी (शरबत) वितरित की गई। गर्मी के मौसम में ठंडे शरबत ने लोगों को राहत पहुंचाई और सेवा भावना का संदेश दिया।

समिति अध्यक्ष हरभजन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरु अर्जुन देव जी ने धर्म और मानवता की रक्षा हेतु प्राणों का बलिदान दिया था। इस आयोजन के माध्यम से उनके त्याग, सिद्धांत और सेवा परंपरा को जनमानस तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नगरवासी शामिल हुए और सिख समाज की सेवा भावना की सराहना की। गुरुद्वारे के बाहर राहगीरों ने लस्सी का शरबत पिया और इस पुनीत आयोजन का हिस्सा बने।

Share This Article
Leave a comment