नीमच के समाजसेवी अशोक अरोरा के जन्मदिवस पर लगा बधाइयों का तांता

Desk News
1 Min Read

नीमच। जिले के लोकप्रिय समाजसेवी अशोक अरोरा गंगानगर के जन्मदिवस पर बधाइयों का सिलसिला सुबह से ही जारी है। उनके कार्यालय में दिनभर शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा और माहौल दीपावली जैसा उल्लासमय बना रहा। सोशल मीडिया पर भी उन्हें शुभकामनाएं देने वालों की बाढ़ सी आ गई है।

शांतिप्रिय नीमच जिले में अशोक अरोरा का नाम समाजसेवा और मदद के लिए जाना जाता है। जरूरतमंद हो या फिर कोई आमजन, उनकी मदद के लिए अशोक अरोरा हमेशा तत्पर रहते हैं। समाज के हर वर्ग से जुड़ा व्यक्ति उन्हें सम्मान की दृष्टि से देखता है। यही कारण है कि जिले की राजनीति से लेकर प्रशासनिक अमले तक में उनका विशेष प्रभाव बना हुआ है।

जिले के कोने-कोने से शुभचिंतकों द्वारा मिल रहे अपार स्नेह और आशीर्वाद ने यह सिद्ध कर दिया है कि समाजसेवी अशोक अरोरा गंगानगर आज भी लोगों के दिलों में विशेष स्थान रखते हैं।

Share This Article
Leave a comment