भोपाल में किसान कांग्रेस का विधानसभा घेराव: प्रदर्शन के दौरान मंच टूटने से 10 से ज्यादा कांग्रेसी घायल, पढ़े खबर

Desk News
1 Min Read

भोपाल : मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन भोपाल में किसान कांग्रेस ने विधानसभा का घेराव किया। रंगमहल चौराहे पर प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस का मंच टूट गया, जिसमें अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान सहित 10 से ज्यादा कांग्रेसी घायल हो गए। कांग्रेस उपाध्यक्ष राजीव सिंह और प्रवक्ता रोशनी यादव को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना के बाद पुलिस ने वाटर कैनन से कार्यकर्ताओं को रोका। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि सरकार किसानों की समस्याओं को अनदेखा कर रही है।

Share This Article
Leave a comment