मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं, और इस खास मौके पर उज्जैन को 27 नए विकास परियोजनाओं का तोहफा मिलेगा। इन परियोजनाओं से शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन और नागरिक सुविधाओं में बड़ा बदलाव आएगा।
सीएम मोहन यादव ने अपने जन्मदिन को सेवा और विकास कार्यों के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। वे आज उज्जैन में करोड़ों रुपये की परियोजनाओं का भूमिपूजन और शिलान्यास करेंगे, जिससे प्रदेश में विकास की गति को नया आयाम मिलेगा।
मुख्यमंत्री का कार्यक्रम
-
सुबह 11 बजे: गांधीनगर स्थित महात्मा गांधी कुष्ठ आश्रम में समाज के उपेक्षित वर्ग से मुलाकात।
-
दोपहर 12 बजे: मालवा में गो कृपा कथा कार्यक्रम और विकास कार्यों का भूमिपूजन।
-
दोपहर 2 बजे: उज्जैन में सेवा धाम आश्रम और ग्राम अंबोदिया कार्यक्रम में भागीदारी।
-
3 बजे: औद्योगिक परियोजनाओं का शिलान्यास और भूमिपूजन।
-
शाम 6:45 बजे: उज्जैन से भोपाल के लिए रवाना।
उज्जैन को मिलेंगे 27 नए प्रोजेक्ट्स
मुख्यमंत्री यादव उज्जैन में विक्रम उद्योग पूरी, ताजपुर औद्योगिक क्षेत्र और मेडिकल डिवाइस पार्क में कुल 27 औद्योगिक इकाइयों का शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही विक्रम उद्योगपूरी में 28.1 करोड़ रुपये की लागत से बने सामान्य अपशिष्ट उपचार केंद्र का उद्घाटन भी करेंगे। इन परियोजनाओं में कुल 1127 करोड़ रुपये का निवेश किया जा रहा है, जिससे 4,700 से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा।
बधाई संदेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। पीएम मोदी ने उनके नेतृत्व की सराहना की और प्रदेश के विकास में उनके योगदान को सराहा।