इंदौर में रंगपंचमी पर भव्य गेर आयोजन, सृजन संस्था का 75वां समरसता गेर, पढ़े खबर

Desk News
1 Min Read

इंदौर में रंगपंचमी पर गेर निकालने की परंपरा धूमधाम से जारी रहेगी। इस बार सृजन संस्था का 75वां समरसता गेर होगा, जो टोरी कॉर्नर से राजबाड़ा तक जाएगी। गेर में आकर्षक बरसाना की लट्ठमार होली, रासलीला, और विशालकाय बांके बिहारी का ढोल प्रमुख आकर्षण होंगे।

गेर में 200 फीट ऊंचाई तक पानी की बौछार, टेसू के फूलों से तिरंगे की आकृति और मिसाइलों से गुलाल का स्वागत होगा। इस आयोजन में मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक और अन्य प्रमुख नेता उपस्थित होंगे। 500 कार्यकर्ताओं द्वारा गेर के संचालन के लिए व्यवस्था की गई है, और सोशल मीडिया के माध्यम से लाखों लोगों को निमंत्रण दिया जा रहा है।

Share This Article
Leave a comment