उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने 11 करोड़ की सड़क परियोजनाओं का किया भूमिपूजन, प्रदेश में विकास की गति तेज, पढ़े खबर

Desk News
1 Min Read

मंदसौर : मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने शुक्रवार को मंदसौर के ग्राम अम्बाव में चार महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं का भूमिपूजन किया, जिनकी कुल लागत 11 करोड़ 76 लाख रुपए है। इनमें अम्बाव से सनावदा मार्ग (1.98 करोड़), बालागुड़ा से सुजानपुरा मार्ग (2.76 करोड़), खेड़ाखदान से कनघट्टी चौराहा मार्ग (2.84 करोड़) और उगरान से छाछखेड़ी मार्ग (4.16 करोड़) शामिल हैं। इस अवसर पर देवड़ा ने प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए, सड़कों और नदियों को जोड़ने, जल आपूर्ति और स्वास्थ्य सुविधाओं की बात की।

Share This Article
Leave a comment