नीमच: घंटाघर क्षेत्र में आवारा कुत्तों के हमलों से परेशान लोग सड़क पर उतर आए और चक्काजाम कर दिया। बुधवार को कुत्तों ने 7-8 लोगों पर हमला किया, जिसमें पांच लोग घायल हो गए। इसके बाद आक्रोशित व्यापारियों और नागरिकों ने मुख्य मार्ग को बंद कर दिया। उनका आरोप था कि नपा द्वारा किए गए नसबंदी अभियान में भ्रष्टाचार हुआ है, और समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा। नपा अधिकारी और कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिससे मामला शांत हुआ। इस घटना से शहरभर में गुस्सा बढ़ गया है।