नीमच में खाटू श्याम रंग रंगीला फाग महोत्सव: शाही शोभायात्रा और भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का हुआ आयोजन, पढ़े खबर

Desk News
1 Min Read

नीमच में सोमवार शाम श्री खाटू श्याम मित्र मंडल द्वारा 29वां रंग रंगीला फाग महोत्सव आयोजित किया गया। शोभायात्रा की शुरुआत नृसिंह मंदिर से हुई और प्रमुख मार्गों से होते हुए वापसी पर महाआरती हुई।

इस साल शोभायात्रा में 4 राज्यों की झांकियां शामिल थीं। महाराष्ट्र की लेडीज डमरू पार्टी और झाबुआ का आदिवासी नृत्य आकर्षण का केंद्र रहे। दिल्ली और राजस्थान की झांकियां और मलखंभ दल ने भी प्रदर्शन किया।

शोभायात्रा में श्री कृष्ण लीला, भोलेनाथ की बारात और अघोरी नृत्य की झांकियां भी शामिल थीं। कार्यक्रम के दौरान फूलों की होली खेली गई और इत्र वर्षा का आयोजन हुआ। भक्तों ने रथ खींचा, जिस पर खाटू नरेश विराजमान थे।

Share This Article
Leave a comment