नीमच में रंगों का उत्सव: कलेक्टर और SP ने पुलिसकर्मियों संग निकाला जुलूस, DJ की धुन पर किया डांस..

Desk News
1 Min Read

नीमच में शनिवार को पुलिसकर्मियों ने होली का जश्न धूमधाम से मनाया। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा, SP अंकित जायसवाल और ASP नवल सिंह सिसोदिया बग्गी में सवार होकर शहर के प्रमुख मार्गों से जुलूस निकालते नजर आए।

इस रंगारंग उत्सव में कलेक्टर और SP ने DJ की धुन पर डांस किया, जिससे माहौल और भी उत्साहपूर्ण हो गया। जुलूस कनावटी पुलिस लाइन पहुंचा, जहां सभी पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे को रंग लगाया, पानी से होली खेली और शुभकामनाएं दीं। यह आयोजन पुलिस बल के बीच आपसी भाईचारे और उत्साह का प्रतीक बना।

Share This Article
Leave a comment