नीमच में शीतला सप्तमी का पर्व पूरे आस्था और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गुरुवार रात से ही महिलाओं ने शीतला माता का विधिपूर्वक पूजन किया और ठंडा भोजन (बासौड़ा) बनाकर भोग अर्पित किया। इस अवसर पर परिवार की सुख-समृद्धि और निरोगी जीवन की कामना की गई।
नीमच सिटी के घाटी क्षेत्र में स्थित प्राचीन शीतला माता मंदिर पर विशेष श्रद्धा देखने को मिली। मान्यता है कि यहां पूजन करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इसके अलावा भागेश्वर मंदिर, करमेश्वर महादेव, साईं मंदिर व भूतेश्वर महादेव मंदिर में भी महिलाओं ने पूजा-अर्चना कर सुख-शांति की प्रार्थना की।