मनासा। नगर में गणगौर का पर्व हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करते हुए गणगौर माता की पूजा की, जबकि कन्याओं ने अच्छे वर की प्राप्ति के लिए व्रत रखा। श्रद्धालुओं ने गणगौर माता की प्रतिमा को सजाकर लोकगीत गाए। यह पर्व महिलाओं की आस्था और समर्पण का प्रतीक माना जाता है। कल नगर में स्वर्णकार, विजयवर्गीय, माहेश्वरी, ब्राह्मण समाज व महिला मंडल द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें महिलाएं व युवतियां बड़ी संख्या में शामिल होंगी।