पॉप सिंगर हनी सिंह पहुंचे महाकाल मंदिर, लिया भगवान महाकाल का आशीर्वाद, पढ़े खबर

Desk News
1 Min Read

उज्जैन : फेमस पॉप सिंगर हनी सिंह शुक्रवार को उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर पहुंचे। उन्होंने नंदी हाल में बैठकर जाप किया और फिर देहरी से भगवान महाकाल का दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। हनी सिंह इंदौर में एक कॉन्सर्ट के लिए आए हुए थे और इसके पहले वे महाकाल के आशीर्वाद के लिए मंदिर पहुंचे।

महाकाल मंदिर में उनके पूजन की विधि यश गुरु ने संपन्न करवाई, और पुजारियों ने उन्हें फूलों की माला अर्पित कर आशीर्वाद दिया। इस दौरान महाकाल मंदिर समिति की ओर से उनका सम्मान भी किया गया।

हनी सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वह कई सालों से बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेना चाहते थे, और आज उन्हें यह अवसर मिला। उन्होंने कहा, “आज बहुत अच्छे दर्शन हुए, और अब इंदौर के कार्यक्रम की तैयारी पूरी है।” इसके बाद हनी सिंह ‘हर हर महादेव’ का उद्घोष करते हुए इंदौर के लिए रवाना हो गए।

Share This Article
Leave a comment