उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में शनिवार तड़के चार बजे भगवान महाकाल के कपाट खुलने के बाद जलाभिषेक किया गया। इसके बाद पुजारियों ने दूध, दही, घी, शहद और फलों के रस से पंचामृत अभिषेक किया।
भगवान महाकाल का त्रिपुंड, त्रिनेत्र, भांग और चंदन से श्रृंगार कर उन्हें राजा स्वरूप में सजाया गया। भस्म अर्पण के बाद ड्रायफ्रूट, मिष्ठान और सुगंधित फूलों की माला अर्पित की गई। महा निर्वाणी अखाड़े की ओर से भस्म अर्पित की गई।
भस्म आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया।