कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा महाकाल मंदिर पहुंचे, भस्म आरती में शामिल होकर भगवान महाकाल का लिया आशीर्वाद, पढ़े खबर

Desk News
1 Min Read

उज्जैन: फेमस कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा सोमवार तड़के महाकाल मंदिर पहुंचे और भस्म आरती में भाग लिया। रेमो करीब चार बजे मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने दो घंटे तक नंदी हॉल में बैठकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया।

रेमो इससे पहले भी कई बार महाकाल मंदिर में दर्शन करने आ चुके हैं। इस बार भस्म आरती के बाद रेमो ने भगवान महाकाल की देहरी से पूजन अभिषेक किया। इस दौरान रेमो धोती और शॉल में नजर आए। नंदी हाल में बैठकर उन्होंने भगवान महाकाल का जाप भी किया। पूजन के बाद रेमो ने महाकाल मंदिर समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए की गई सुविधाओं की भी सराहना की।

Share This Article
Leave a comment