उज्जैन। महर्षि पाणिनि संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय में पंचम दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। राज्यपाल मंगूभाई पटेल की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में 2022-23 और 2023-24 सत्र के 2361 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गईं। योग और आयुर्वेद में योगदान के लिए आचार्य बालकृष्ण व नृत्य-नाट्यशास्त्र में योगदान के लिए डॉ. संध्या पुरेचा को डी.लिट. की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। 79 मेधावी विद्यार्थियों को विशेष सम्मान मिला। राज्यपाल ने विद्यार्थियों को 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की जिम्मेदारी लेने का संदेश दिया।