Aaj Ka Rashifal :- नए काम की होगी शुरुआत, दिन रहेगा खुशहाल, पढ़ें राशिफल

Desk News
3 Min Read

मेष (Aries)

आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। नए काम की शुरुआत न करें, नुकसान हो सकता है। व्यापार और नौकरी में कठिनाइयाँ आएंगी। परिवार में मतभेद बढ़ सकते हैं।

वृषभ (Taurus)

दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा, लेकिन परिवार में किसी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में विरोधी परेशान कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी, सोच-समझकर नए काम की शुरुआत करें।

मिथुन (Gemini)

दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा। आर्थिक मदद मिलने से रुका हुआ काम पूरा होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय शुभ है। परिवार में मांगलिक कार्यों के योग बनेंगे।

कर्क (Cancer)

आज का दिन शुभ रहेगा। मित्रों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। भविष्य के लिए बड़ा निवेश करने का अवसर मिलेगा। व्यापार में परिवर्तन संभव है। विवादों से बचें और वाणी पर संयम रखें।

सिंह (Leo)

आज का दिन अनुकूल रहेगा। योजनाएं पूरी होंगी। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात होगी। व्यापार में लाभ होगा। नया व्यक्तिगत काम शुरू कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा, लेकिन निजी बातें किसी से न साझा करें।

कन्या (Virgo)

कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बच्चों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। प्रॉपर्टी विवाद हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आर्थिक कठिनाइयाँ आएंगी। विवादों से दूर रहें और वाणी पर संयम रखें।

तुला (Libra)

आज का दिन मिश्रित रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। यात्रा के दौरान सामान का ख्याल रखें। किसी विवाद में फंस सकते हैं, सतर्क रहें। व्यापार सामान्य रहेगा। आर्थिक उतार-चढ़ाव रहेगा।

वृश्चिक (Scorpio)

आज का दिन शुभ रहेगा। नया काम शुरू करने का विचार आएगा। आर्थिक मदद मिलेगी। ससुराल पक्ष से धन प्राप्त हो सकता है। व्यापार में लाभ होगा। परिवार में खुशखबरी मिलेगी।

धनु (Sagittarius)

आज का दिन बेहतरीन रहेगा। मनचाहे कार्य पूरे होंगे। व्यापार में लाभ होगा। घर में किसी खास व्यक्ति का आगमन हो सकता है। पैतृक संपत्ति में अधिकार मिलेगा। पुराने विवाद खत्म होंगे।

मकर (Capricorn)

आज स्वास्थ्य में सुधार होगा। परिवार में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। पारिवारिक विवाद समाप्त होंगे। नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

कुंभ (Aquarius)

दिन कुछ परेशानी भरा रहेगा। पारिवारिक मतभेद और स्वास्थ्य संबंधी चिंताएँ रह सकती हैं। व्यापार में नुकसान होगा। पुराने मित्र से विवाद संभव है।

मीन (Pisces)

दिन शुभ रहेगा। नए कार्य की शुरुआत होगी। कोई बड़ा ऑफर मिल सकता है। लंबी यात्रा के योग हैं। घर में मांगलिक कार्य होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

Share This Article
Leave a comment