मेष (Aries) – स्वास्थ्य में सुधार होगा, व्यापार में लाभ के योग हैं। पुराने मित्र से मुलाकात संभव। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे।
वृषभ (Taurus) – आर्थिक संकट दूर होगा, व्यापार में सफलता मिलेगी। सामाजिक वर्चस्व बढ़ेगा। परिवार में तनाव समाप्त होगा।
मिथुन (Gemini) – स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सतर्क रहें। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें।
कर्क (Cancer) – वाहन सावधानी से चलाएं। वाणी पर संयम रखें, वरना बनते काम बिगड़ सकते हैं। व्यापार सामान्य रहेगा, कर्ज चिंता बढ़ा सकता है।
सिंह (Leo) – रुका हुआ कार्य पूरा होगा। आर्थिक समस्याओं से राहत मिलेगी। नए कार्य की शुरुआत के लिए अच्छा समय है। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।
कन्या (Virgo) – स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। व्यापार में शत्रु परेशान कर सकते हैं। धन अटक सकता है। परिवार में तनाव की स्थिति रहेगी।
तुला (Libra) – रुके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार में अप्रिय घटना घट सकती है। विवादों से बचें।
वृश्चिक (Scorpio) – निजी कार्य में रुकावट आ सकती है। चिंता बनी रहेगी। पार्टनर से मतभेद हो सकते हैं। परिवार में सम्मान कम हो सकता है।
धनु (Sagittarius) – बड़े व्यवसायिक निर्णय ले सकते हैं। परिवार में शुभ कार्य के योग हैं। मेहमानों का आगमन हो सकता है। स्वास्थ्य में सुधार होगा।
मकर (Capricorn) – रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। प्रॉपर्टी संबंधी विवाद सुलझ सकते हैं। पारिवारिक संबंधों में सुधार होगा।
कुंभ (Aquarius) – कोई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पूरा होगा। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। व्यापार में लाभ होगा। परिवार में खुशियां आएंगी।
मीन (Pisces) – यात्रा में सावधानी बरतें। विवादों से बचें, वाणी पर संयम रखें। विरोधी षड्यंत्र कर सकते हैं। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।