Aaj Ka Rashifal :- मेष और मकर राशि वालों का रुका हुआ कारोबार दौड़ेगा, जानें बाकी राशियों का हाल

Desk News
4 Min Read

मेष (Aries)

आज का दिन चुनौतियों से भरा रहेगा। किसी काम को लेकर चिंता बनी रहेगी। व्यापार में नुकसान हो सकता है, इसलिए पार्टनर से सतर्क रहें। वाणी पर संयम रखें और धैर्य से काम लें। किसी दुखद समाचार की संभावना है।

वृषभ (Taurus)

अगर आप नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो अच्छा समय है। व्यापार में लाभ के योग हैं और बड़ी साझेदारी से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने के संकेत हैं।

मिथुन (Gemini)

आज यात्रा का योग है, लेकिन अपने सामान का विशेष ध्यान रखें। स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ सकती है और परिवार में किसी को मौसमी बीमारी हो सकती है। व्यापार में बड़े निवेश से बचें, क्योंकि नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी से विवाद की संभावना है।

कर्क (Cancer)

आज बदलाव का दिन है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करना फायदेमंद रहेगा। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात फायदेमंद हो सकती है, जिससे रुका हुआ काम पूरा होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, लेकिन परिवार में किसी की तबीयत बिगड़ सकती है

सिंह (Leo)

आज का दिन थोड़ा कठिन रहेगा। यात्रा के दौरान धन और सामान का विशेष ध्यान रखें। कोई बड़ा ऑफर मिले तो सोच-समझकर निवेश करें। व्यापारिक साझेदारों पर भरोसा करने से पहले उन्हें अच्छी तरह परखें। मानसिक तनाव बढ़ सकता है।

कन्या (Virgo)

आज व्यापार में बड़े निवेश की योजना बना सकते हैं, जो भविष्य में लाभदायक रहेगा। प्रॉपर्टी खरीदने का भी अच्छा समय है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, क्योंकि मौसमी बीमारियों का खतरा बना हुआ है। परिवार में महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ सकते हैं

तुला (Libra)

अगर आप नए काम की योजना बना रहे हैं, तो इसे फिलहाल टाल दें। शेयर बाजार में बड़े निवेश से बचें। स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर मतभेद बढ़ सकते हैं।

वृश्चिक (Scorpio)

आज का दिन भावनात्मक रूप से कठिन हो सकता है। किसी अपने को हमेशा के लिए खोने का डर बना रहेगा। यात्रा का योग है, लेकिन व्यापार में साझेदारों से सतर्क रहें। परिवार में नए मेहमान के आने की संभावना है।

धनु (Sagittarius)

आज का दिन बेहद शुभ रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापार में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और धन लाभ के योग हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

मकर (Capricorn)

आज कुछ बातें नजरअंदाज करना बेहतर रहेगा। किसी करीबी के व्यवहार से दुख हो सकता है। व्यापार में विश्वासघात का खतरा है, इसलिए निवेश से बचें। पारिवारिक विवाद बढ़ सकते हैं। यात्रा पर जाएं तो सावधानी रखें

कुंभ (Aquarius)

आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। रुके हुए काम फिर से शुरू होंगे। वाहन चलाते समय सतर्क रहें। बदलते मौसम के कारण स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। व्यापार में बड़ी सफलता के योग हैं और कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है।

मीन (Pisces)

आज संभलकर रहने की जरूरत है। जिस काम के लिए प्रयास कर रहे थे, वह बिगड़ सकता है। विरोधी नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। व्यापार में गिरावट महसूस होगी और पार्टनर से मतभेद हो सकते हैं। संपत्ति को लेकर परिवार में विवाद हो सकता है।

Share This Article
Leave a comment