Monthly Horoscope April 2025: फिर से रफ्तार पकड़ेगा काम, जानिए सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा अप्रैल

Desk News
7 Min Read

मेष मासिक राशिफल (Aries Monthly Horoscope April 2025)

यह महीना आपके लिए शानदार रहने वाला है। पुराने बिगड़े हुए संबंध सुधरेंगे, पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। लंबे समय से चल रही स्वास्थ्य समस्याओं में राहत मिलेगी। कोई बड़ी खुशखबरी मिलने की संभावना है, जिससे परिवार में हर्ष का माहौल रहेगा। कार्यक्षेत्र में तरक्की के योग हैं, नई साझेदारियाँ बन सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह महीना सामान्य रहेगा। किसी पुराने विवाद से छुटकारा मिलेगा। इस महीने कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। नए मित्र बनेंगे, किसी मांगलिक यात्रा पर जाने के योग हैं।

वृषभ मासिक राशिफल (Taurus Monthly Horoscope April 2025)

हिंदू नववर्ष का पहला महीना आपके लिए शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में नए प्रयोग सफल होंगे। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। हर जगह से सहयोग मिलेगा, नए अवसर मिलेंगे। पारिवारिक तनाव समाप्त होगा। यात्रा के योग हैं, नए लोगों से संपर्क बनेगा। प्रॉपर्टी में निवेश का विचार आ सकता है। वाहन खरीदने के योग हैं। विवादों से बचें, वाणी में संयम रखें और अनावश्यक बातों को नज़रअंदाज़ करें।

मिथुन मासिक राशिफल (Gemini Monthly Horoscope April 2025)

यह महीना आपके लिए सकारात्मक रहेगा। हालांकि स्वास्थ्य संबंधी परेशानियाँ हो सकती हैं, लेकिन आर्थिक रूप से लाभकारी रहेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी, कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा। व्यापार में नए संबंध स्थापित होंगे। यात्रा में सावधानी बरतें। पुराने विवाद के कारण मानसिक अशांति हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए उतार-चढ़ाव रहेगा, माह के अंत में लाभ के योग हैं। विशेष उद्देश्य की पूर्ति से मन प्रसन्न रहेगा। परिवार को विवादों से दूर रखें।

कर्क मासिक राशिफल (Cancer Monthly Horoscope April 2025)

यह महीना सामान्य रहेगा। आप स्वयं को ऊर्जावान महसूस करेंगे। विदेश यात्रा के योग हैं। घर में कोई शुभ समाचार मिलेगा। रुके हुए कार्यों में गति आएगी। पारिवारिक मतभेद समाप्त होंगे, लंबी यात्रा के योग हैं। व्यक्तिगत बातें किसी से साझा करने से बचें। आर्थिक मदद करना नुकसानदेह हो सकता है। किसी विशेष कार्य को लेकर उत्साहित रहेंगे।

सिंह मासिक राशिफल (Leo Monthly Horoscope April 2025)

पुराने विवाद समाप्त होंगे, कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा। प्रॉपर्टी विवादों से बचें। किसी प्रियजन से दूरी होने से मन उदास रह सकता है। आर्थिक रूप से यह महीना शुभ रहेगा, रुका हुआ धन मिलेगा। कार्यक्षेत्र में नए परिवर्तन संभव हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह महीना अच्छा रहेगा, तरक्की के योग हैं। परिवार के साथ घूमने का प्लान बन सकता है। किसी विशेष कार्य के लिए सम्मानित हो सकते हैं। वाणी पर संयम रखें, यात्रा में सतर्क रहें।

कन्या मासिक राशिफल (Virgo Monthly Horoscope April 2025)

कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। पुरानी उलझनों से छुटकारा मिलेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। घर में मांगलिक कार्य हो सकते हैं, जिससे मेहमानों का आना-जाना रहेगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। नए कार्य की योजना बन सकती है। विशेष व्यक्ति से मुलाकात होगी। प्रॉपर्टी से लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को विशेष दायित्व मिल सकता है। किसी करीबी से विवाद संभव है, जिससे मन उदास रह सकता है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें, खान-पान नियंत्रित रखें।

तुला मासिक राशिफल (Libra Monthly Horoscope April 2025)

यह महीना कुछ समस्याएँ ला सकता है। परिवार में स्वास्थ्य समस्याएँ देखने को मिलेंगी। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयाँ आ सकती हैं। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन बड़ी आर्थिक मदद लेनी पड़ सकती है। नए कार्य शुरू करने में सावधानी बरतें, तुरंत अच्छे परिणाम नहीं मिलेंगे। मन की बातें किसी से साझा करने से बचें। पारिवारिक मतभेद बढ़ सकते हैं। छोटी-छोटी बातों पर झगड़े हो सकते हैं। यात्रा में सावधानी रखें।

वृश्चिक मासिक राशिफल (Scorpio Monthly Horoscope April 2025)

आर्थिक रूप से कुछ परेशानी रह सकती है। व्यापार-व्यवसाय सामान्य रहेगा। कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले सोच-विचार करें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। पारिवारिक समस्याएँ बढ़ सकती हैं। भूमि, भवन या वाहन संबंधी कार्यों में सावधानी बरतें। किसी कार्य को लेकर असमंजस रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह महीना चुनौतीपूर्ण रहेगा। कार्यस्थल पर विरोधियों से सतर्क रहें।

धनु मासिक राशिफल (Sagittarius Monthly Horoscope April 2025)

यह महीना कार्यक्षेत्र में शुभ रहेगा। नए संबंध बनेंगे, नए कार्य शुरू कर सकते हैं। मांगलिक कार्यों में शामिल होंगे। दिनचर्या में बदलाव संभव है। नौकरीपेशा लोगों के लिए तरक्की के योग हैं, अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। प्रॉपर्टी निवेश के योग हैं। परिवार में विवाद समाप्त होंगे। इस महीने आप सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, परिवार और दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

मकर मासिक राशिफल (Capricorn Monthly Horoscope April 2025)

यह महीना मिश्रित परिणाम देगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएँ रह सकती हैं। पारिवारिक तालमेल की कमी महसूस होगी। निर्णय लेने में सावधानी रखें, आर्थिक नुकसान हो सकता है। महीने के अंत में लाभ के योग बनेंगे। कार्यक्षेत्र में निर्णय सोच-समझकर लें। विरोधी सक्रिय रहेंगे। यात्रा के योग हैं। पारिवारिक मांगलिक कार्य संभव हैं। समाज में कोई विशेष जिम्मेदारी मिल सकती है। विवादों से दूर रहें, वाणी पर संयम रखें। यात्रा में सावधानी बरतें।

कुंभ मासिक राशिफल (Aquarius Monthly Horoscope April 2025)

यह महीना चुनौतियों से भरा रहेगा। आरोप-प्रत्यारोप की संभावना है, जिससे मानसिक अशांति रहेगी। कुछ लोग आपके विरोध में रह सकते हैं। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, व्यापार-व्यवसाय ठीक रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें परिवार में देखने को मिलेंगी। यात्रा में सतर्कता रखें। मन की बातें किसी से साझा न करें। पारिवारिक तनाव रह सकता है। संपत्ति को लेकर मतभेद बढ़ सकते हैं। विरोधी षड्यंत्र रच सकते हैं, जिससे नुकसान संभव है।

मीन मासिक राशिफल (Pisces Monthly Horoscope April 2025)

यह महीना आर्थिक रूप से अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ के योग हैं। अच्छे लोगों से संपर्क बनेगा, जिससे लाभ होगा। यात्रा के योग हैं। मांगलिक कार्यों में भाग लेंगे। हालांकि पारिवारिक मतभेद हो सकते हैं। किसी भी निर्णय को सोच-समझकर लें। परिवार में स्थान परिवर्तन संभव है, जो भविष्य में लाभदायक रहेगा। पैतृक संपत्ति को लेकर मतभेद हो सकते हैं। भूमि, भवन या वाहन खरीदने के योग हैं।

Share This Article
Leave a comment